पूर्व CM रमन सिंह का भूपेश सरकार पर गोबर घोटाले का आरोप निकला फर्जी, झूठ का सहारा लेकर ओछी राजनीति बंद करे भाजपा – घनश्याम राजू तिवारी
पूर्व CM रमन सिंह का भूपेश सरकार पर गोबर घोटाले का आरोप निकला फर्जी, झूठ का सहारा लेकर ओछी राजनीति बंद करे भाजपा - घनश्याम राजू तिवारी
रायपुर/30 दिसंबर 2020। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित समूची भाजपा हिटलर और मुसोलिनी के पद चिन्हों पर चलते हुए एक ही झूठ को सौ बार कह कर सच साबित करने में लगे रहते हैं, यही पितृ संस्था आरएसएस तथा सावरकर का मुख्य एजेंडा रहा है, मगर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता झूठ को झूठ ही जानती है। कांग्रेस की भूपेश सरकार पर अर्नगल, झूठे, तथ्यविहीन आरोप लगाकर सरकार एवं छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितकारी सरकार को बदनाम करने का कुंठित असफल प्रयास करने में लगी हुई है।
ये भी पढ़ेंःयमन में नई सरकार के सदस्यों को लेकर विमान के उतरते ही बड़ा विस्फोट, देखें Video
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने बताया कि एक टी.वी. चैनल की चर्चा में जिसमे वे स्वयं ही कांग्रेस का पक्ष रखने पार्टी प्रवक्ता के नाते भाग ले रहे थे, जिसमें भाजपा रमन सिंह के आरोप थे कि भूपेश सरकार द्वारा गौधन न्याय योजना के तहत तखतपुर में गोबर खरीदी घोटाला हुआ है। जिसमे तखतपुर के एक किसान के पास दो बैल और 64 सौ किलो गोबर तथा 12 हज़ार 8 सौ रुपये भुगतान कैसे संभव है, जिसे बिहार के चारा घोटाले की तरह बताया जा रहा था।
ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ में जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना का वैक…
चर्चा के दौरान उक्त किसान कृष्णा साहू को फोनों पर जोडा गया और फिर उसने जब सच्चाई बयां की तो भाजपाइयों के होश उड़ गये। तखतपुर के किसान कृष्णा साहू ने कहा मेरे पास दो बैल नहीं 5 पशु है जिसमें दो बैल एक गाय और दो बछड़े हैं एवं वे गोवर विक्रेता सोसाइटी के स्वयं अध्यक्ष भी हैं और जो बेचा गया 64 सौ किलो गोबर है वह 10 लोगों के द्वारा एकत्रित किया गया था जिसे पिता के पंजीयन और दूसरे उनके पंजीयन पर विक्रय किया गया था जिससे 12 हज़ार 8 सौ रु प्राप्त हुए थे, इसमें किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं है।
ये भी पढ़ेंःजीएसटी चोरी पर कार्रवाई, टीम ने प्लायवुड फर्म में छ…
घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के एक और झूठे आरोपों के भंडाफोड़ होने पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 15 वर्षों तक प्रदेश की सत्ता के मुखिया बने रहे, भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, किसान, मज़दूर, बेरोजगारी, महिला उत्पीडन रमन सरकार की पहचान बन चुकी थी। प्रदेश की जनता ने रमन सरकार के इन कृत्यों से दुखी परेशान होकर प्रदेश में छत्तीसगढ़िया सरकार पर भरोसा जताते हुये कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को भारी बहुमत से जनसेवा का अवसर प्रदान किया ।

Facebook


