पूर्व सीएम ने कहा- ‘सपने में भी कांग्रेस को नजर आता है शिवराज’
पूर्व सीएम ने कहा- 'सपने में भी कांग्रेस को नजर आता है शिवराज'
भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों कर्जमाफी को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों तरफ से लगातार बयानबाजी जारी है। कर्जमाफी की सूची में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के भाई का नाम होने पर शिवराज सिंह ने कहा है कि, कांग्रेस घबरा गई है, पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस अगर किसानों का कर्जा माफ किया है तो इतना घबरा क्यों रही है।
ये भी पढ़ें: कमलनाथ ने मोदी पर साधा निशाना, कहा – सरकार के पास कहने के लिए कुछ नहीं इसलिए
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिसका कर्ज माफ हुआ है वह कहेगा कर्ज माफ हुआ है कांग्रेस का साथ देगा, उन्होंने कहा कि, जब मैं कर्जमाफी पर खुलासा करता हूं तो राहुल बाबा से लेकर सीएम तक घबरा जाते हैं।
ये भी पढ़ें: अगर वेबसाइट नहीं कर रही काम तो ऐसे देखें 10 वीं, 12 वीं का रिजल्ट, करें इस नंबर
पूर्व सीएम ने कहा कि, ‘मैं कोई परिवार की बात नहीं कर रहा हूं। रोहित ने स्पष्ट रूप से कहा है मुझे सफाई देने की जरूरत नहीं है, शिवराज सिंह ने कहा कि वह आयकर दाता है पता नहीं क्यों कांग्रेस ऐसा सोचती है। उन्होंने ये भी कहा कि सपने में भी कांग्रेस को शिवराज नजर आता है, कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसियों का भाषण मेरे बिना पूरा नहीं होता हैं।

Facebook


