सीएम भूपेश बघेल की मां के निधन पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने शोक जताया

सीएम भूपेश बघेल की मां के निधन पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने शोक जताया

सीएम भूपेश बघेल की मां के निधन पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने शोक जताया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: July 7, 2019 12:01 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल का आज दोपहर रामकृष्ण केयर अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शोक जताया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि ‘‘छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की माता श्रीमती बिंदेश्वरी देवी के निधन की दुःखद सूचना अभी प्राप्त हुई। इस दुःख की घड़ी में मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतात्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों मे स्थान देवे तथा परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’

read more : सीएम भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

वहीं अजय चंद्राकर ने अपने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘‘प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की माताजी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ, शोकाकुल परिवार से मेरी गहरी संवेदना है।’’

read more : कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी, अब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, हार की ली जिम्मेदारी

बता दें कि श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के निधन की खबर के बाद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अस्पताल के बाहर जमावड़ा शुरू हो गया है। बिंदेश्वरी बघेल काफी दिनों से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था।

 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com