पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने कहा- कांग्रेस को जनता के मुद्दे उठाना चाहिए

पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने कहा- कांग्रेस को जनता के मुद्दे उठाना चाहिए

पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने कहा- कांग्रेस को जनता के मुद्दे उठाना चाहिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: April 10, 2019 5:43 am IST

भोपाल। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह ने चौकीदार चोर है, मुहिम को लेकर अपनी पार्टी को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि दोनों ही दल मूल मुद्दों को छोड़कर चौकीदार मुहिम को तेजी से उठाए हुए हैं। जबकि कांग्रेस को जनता के मुद्दे उठाना चाहिए।

ये भई पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2019: सीएम आज राजधानी में बनाएंगे जीत की रणनीति

पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए विषयों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि, ‘मोदी सरकार कहां-कहां फेल साबित हुई, ये जनता को बताना जरूरी है। इसके साथ ही कंपनियों का क्या हुआ, रुपए की कीमत गिर गई, और बेरोजगारी बढ़ गई, किसानों को कुछ नहीं मिला’ इन सब मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की सलाह दी।

ये भई पढ़ें:लोकसभा चुनाव में नक्सली बड़ी वारदात की फिराक में! अलर्ट पर पुलिस और फोर्स

बता दें कि लोकचुनाव के पहले चरण की गुरूवार से शुरुआत हो रही है। वहीं मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 4 चरणों में होगा, जिसके लिए चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान किए जाएंगे। इसके लिए चौथे चरण का 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई, छठे चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा।


लेखक के बारे में