पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने लॉज में किया सुसाइड, पुलिस जुटी जांच में

Ads

पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने लॉज में किया सुसाइड, पुलिस जुटी जांच में

  •  
  • Publish Date - March 13, 2019 / 07:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी में भाजपा नेता ज्ञानेस्वर मैत्री ने फांसी लगा ली है। जिसके चलते इलाके में सनसनी फैली हुई है।बताया जा रहा है कि भाजपा नेता पूर्व में नगर पंचायत उपाध्यक्ष भी रह चूका है ।

ये भी पढ़ें –ओपन स्कूल मुख्य परीक्षा की समय सारणी में परिवर्तन

ज्ञात हो कि ज्ञानेस्वर मैत्री की लाश नगर के ही एक लाज मे मिली है। मामले की सूचना मिलने के बाद कुसमी पुलिस की टीम ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया की ज्ञानेस्वर मैत्री नगर के ही वार्ड क्रमांक तीन के रहने वाले थे और नेतागिरी के साथ ही वो नेटवर्किंग बिजनेस का काम भी करते थे।दो दिन पहले वो घर से ये बताकर निकले की काम के सिलसिले में वो झारखंड जा रहे हैं। लेकिन मृतक झारखंड न जाकर नगर के ही एक लाज में कमरा लेकर ठहर गया। दो दिनों तक कमरे से पानी या किसी चीज का आर्डर नहीं मिलने पर परेशान लाॅज के कर्मचारियों ने दरवाजा खेालकर देखा तो ज्ञानेस्वर मैत्री की लाश फांसी पर लटक रही थी।

ये भी पढ़ें –फेरों से पहले पहुंची पुलिस, बारातियों सहित दूल्हा फरार

पुलिस ने लाॅज के कमरे की पूरी तलाशी ली लेकिन वहां आत्महत्या से संबंधित कोई चिट्ठी नहीं मिली । फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का केस मानकर विवेचना में जुट गई है। वहीं शहर में यह भी चर्चा है की नेटवर्किंग बिजनेस का काम कर रहे ज्ञानेस्वर मैत्री शायद किसी धोखे का शिकार हो गए थे इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर लिया है।