दादी के साथ घर लौट रही 12 साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म, चार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
दादी के साथ घर लौट रही 12 साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म, चार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
हापुड़, (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
Read More News: कांग्रेस इस बार अकेले 227 सीटों पर लड़ेगी BMC चुनाव! शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को देगी टक्कर
पुलिस ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल की लड़की शनिवार देर शाम अपनी दादी के साथ घर लौट रही थी। आरोप हैं कि रास्ते में पास के गांव के चार युवकों ने बच्ची का अपहरण कर लिया और उसको खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
Read More News: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी की कोशिश, दो बच्चों की मौत, महिला की हालत नाजुक
एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया तथा रविवार शाम चारों आरोपी गढ़ निवासी दानिश,रिहान,अब्दुल व तसलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Read More News: ममता बनर्जी ने सीएम बघेल का जताया आभार, मुख्यमंत्री ने भी रिट्वीट कर ही ये बड़ी बात.

Facebook


