सहारनपुर में नशे का कारोबार करने के आरोप में महिला सहित चार गिरफ्तार, 13 लाख रुपये का स्मैक जब्त

सहारनपुर में नशे का कारोबार करने के आरोप में महिला सहित चार गिरफ्तार, 13 लाख रुपये का स्मैक जब्त

सहारनपुर में नशे का कारोबार करने के आरोप में महिला सहित चार गिरफ्तार, 13 लाख रुपये का स्मैक जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 9, 2021 11:25 am IST

सहारनपुर (उप्र), नौ जून (भाषा) जिले के गंगोह थानाक्षेत्र से पुलिस ने नशे का कथित कारोबार करने के आरोप में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 500 ग्राम अवैध स्मैक और 14,100 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। जब्त की गई स्मैक की कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगोह पुलिस ने जांच के दौरान शेको वाली गली से चार अभियुक्तों हसीन बेगम, सतीश कुमार, जीत सिंह और जीशान को गिरफ्तार किया और इनके पास से 500 ग्राम स्मैक और 14,100 रुपये नकद मिले।

शर्मा के मुताबिक हसीन बेगम ने अन्य गिरफ्तार आरोपियों से स्मैक खरीदकर बेचने की बात स्वीकार की है।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में