मध्यप्रदेश में फिर मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 33 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

मध्यप्रदेश में फिर मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 33 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

मध्यप्रदेश में फिर मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 33 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 28, 2020 6:33 am IST

इंदौर। देश की सबसे क्लीन सिटी का तमगा हासिल करने वाले इदौर शहर में हर रोज नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं, आज यहां फिर से 4 नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज उज्जैन का रहने वाला है, इसके साथ ही यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हो गई है। वहीं अब तक यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा, ट्वीट कर दी जानकारी

इस प्रकार से पूरे मध्यप्रदेश में अब तक यह आंकड़ा बढ़कर 33 हो गया है, जो कि कल तक 27 था। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में ही पाए गए हैं, इसके अलावा राजधानी भोपाल में, न्यायधानी जबलपुर में, उज्जैन में, शिवपुरी में, ग्वालियर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल हैं।

ये भी पढ़ें: कोविड 19: फेसबुक के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियो…

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिसे देखते हुए लगता है कि कोरोना संक्रमण का खतरा घटने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में आईबीसी24 आप से अनुरोध करता है कि ​हर हाल में घर में रहें, और अपनी और समाज की रक्षा करें।

ये भी पढ़ें: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने लगाए बैनर पोस्टर, सड़क निर्माण का किया व…

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट है, आज कलेक्टर कार्यालय में संभागायुक्त ने समीक्षा बैठक की है, कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव, निगमायुक्त, जिला पंचायत सीईओ,एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन इस बैठक में मौजूद रहे, इस दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर रणनीति बनाई गई है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com