चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ़्तार

चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ़्तार

चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ़्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 20, 2021 8:23 am IST

बलिया (उप्र) 20 मार्च ( भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में 20 साल के एक युवक ने पड़ोस में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया । पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

रेवती के थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में भीम साहनी (20) शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे पड़ोस में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को दो रुपये देने का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने घर में ले गया तथा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया ।

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर रेवती थाने में कल भीम साहनी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अधीन नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि बच्ची को आज मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने आरोपी भीम साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में