सरकारी जमीन बेच रहा सरपंच,ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Ads

सरकारी जमीन बेच रहा सरपंच,ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

  •  
  • Publish Date - September 26, 2018 / 05:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

गरियाबंद। कौनकेरा के पास स्थित ग्राम भैंसातरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज गरियाबंद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे सरपंच पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच गांव की भूमि को बेच रहा है ग्रामीणों ने अपने रिश्तेदारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का हितग्राही बनाने का आरोप भी सरपंच पर लगाया है वही मकान मालिकों की अनुपूरक सूची भी गलत तरीके से बनाने का आरोप लगाया है। 

ये भी पढ़ें –कुलपति से इस्तीफे की मांग लेकर धरने पर बैठे एचएनएलयू के छात्र, देखिए वीडियो

इस दौरान ग्रामीण गुलाल दीवान लखन साहू श्रीमती महेश्वरी साहू पुष्पा कंवर पुष्पा साहू तुका साहू रमेश साहू साहू लीला साहू समेत 100 से अधिक ग्रामीण आज  गरियाबंद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने जनदर्शन के बाद आवेदन देते हुए कहा कि राजिम तहसील के भैंसातरा गांव के सरपंच से वहां के ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं ग्रामीणों ने सरपंच पर पद के दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ अर्जित करने की बात आवेदन में लिखी है और उस पर कार्यवाही की मांग की है ग्रामीणों ने सरपंच पर तीन आरोप लगाए हैं जिसमें उन्होंने लिखा है कि भैंसातरा प्राथमिक शाला से लगी भूमि को सरपंच ने किसी और को बिक्री किया इसके अलावा सरपंच ने अपने रिश्तेदारों और परिवार के दो लोगों को प्रधानमंत्री आवास का हितग्राही बनवाया जबकि उनसे कहीं ज्यादा गरीब लोग अब भी मकान के इंतजार में हैं इसके अलावा ग्रामीणों ने 29 जनवरी कि मकान मालिकों की अनुपूरक सूची बिना जानकारी के बनाने के आरोप भी सरपंच पर लगाएं हैं ग्रामीणों ने सरपंच पर मनमाने ढंग से बिना ग्रामीणों को जानकारी दिए बिना प्रस्ताव पारित किए कई तरह के कार्य करने का आरोप लगाया है और उस पर कार्यवाही की मांग की है

वेब डेस्क IBC24