कल से प्रदेश में हर दिन होगी 1200 सैंपल की जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा संक्रमित जिलों में लगेंगे कैंप

कल से प्रदेश में हर दिन होगी 1200 सैंपल की जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा संक्रमित जिलों में लगेंगे कैंप

कल से प्रदेश में हर दिन होगी 1200 सैंपल की जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा संक्रमित जिलों में लगेंगे कैंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 28, 2020 1:51 pm IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के अधिक कोरोना संक्रमित जिलों में सरकार कैंप लगाने जा रही है। मंगलवार को प्रदेश के वरिष्ठ अफसरों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना सैंपल की जांच की क्षमता बढ़ा दी गई है। बुधवार से प्रदेश में हर दिन 1200 जांच होने लगेंगी।

ये भी पढ़ें:खरगोन में 9 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, विधायक और कलेक्टर ने की मरीजों से मुलाकात

साथ ही मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर को छोड़कर बाकी जिलों में कोरोना संक्रमण थमने लगा है। लेकिन इंदौर में स्थिति सामान्य होने में थोड़ा समय लगेगा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना से लड़ने के साथ लाॅकडाउन से प्रभावित हो रहे वर्गों की भी चिंता की जा रही है। साथ ही सीएम सभी वर्गों के साथ चर्चा कर रहे हैं। सीएम ने आज संतों से चर्चा की है।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर मिला एक नया कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में …

बता दें कि प्रदेश में 2341 तक कोरोना मरीजों की संख्या पहुुंच गई है, वहीं 422 लोग स्वस्थ होकर वापस लौट चुके है, जबकि 115 लोगों ने जिंदगी गंवा दी है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिला इंदौर है।

ये भी पढ़ें: शराब दुकानों के खुलने को लेकर भ्रामक प्रचार कर IBC24 की छवि धूमिल क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com