मध्यप्रदेश में हुआ महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप

मध्यप्रदेश में हुआ महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप

मध्यप्रदेश  में हुआ महिला डॉक्टर  के साथ गैंगरेप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: November 18, 2017 11:46 am IST

मध्यप्रदेश के सतना में एक सरकारी महिला डॉक्टर से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है पीड़िता  दरिंदों की धमकी के डर से चुप थी लेकिन कुछ महीने बाद  हिम्मत करके उसने  अपने साथ हुई हैवानियत की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.  हालांकि मामला थोड़ा पुराना है और पीड़िता का कहना है कि दरिंदों के डर की वजह से वः केस दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई.

मध्यप्रदेश महिला अपराधों के बाद अपहरण केस में भी अव्वल- NCRB

दरअसल पीड़िता मई 2017 में अपनी डिलिवरी के लिए सतना आई थी और अपनी ननद के यहां रुकी थी.डिलिवरी के कुछ दिन बाद तक वो यहीं रुकी रही. इसी दौरान उसके साथ गैंगरेप की वरादात हुई. पीड़िता के मुताबिक प्रमोद शर्मा, प्रीतम शर्मा और शंभू शर्मा ने अकेले पाकर उसके साथ दरिंदगी की।  साथ ही किसी को बताने पर नवजात बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी दी. जिसके डर से पीड़ित ने केस दर्ज नहीं कराई लेकिन लगातार आरोपियों की धमकी से तंग आ चुकी पीड़िता ने अपनी आपबीती पति को बताई। जिसके बाद हिम्मत करके  महिला डॉक्टर ने केस दर्ज कराया।

30 वर्ष बाद बन रहा है एक साथ शोभन योग,गजकेसरी योग और बुद्धादित्य योग

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी के आरोप के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ  ही पीड़ित का मेडिकल जांच भी कराया गया.महिला थाना प्रभारी सरला शर्मा का कहना है की  पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला कायम किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपियों की तलाश की जा रही है.फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार करने लिए पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है।

मृदुल पांडेय, IBC 24, 


लेखक के बारे में