ट्रक लुढ़कने से जोखिम में पड़ी शिक्षक की जान
ट्रक लुढ़कने से जोखिम में पड़ी शिक्षक की जान
गरियाबंद। छुरा से महज 1 किलोमीटर दूर कोसमबुडा चौक के पास बुधवार को एक हैरतंगेज घटना घटी। जब एक पिता अपनी बेटी को स्कूल से ला रहे थे उसी दौरान एक ट्रक अचानक ढलान में लुढ़कने लगी जिसके चलते शिक्षक संतोष कुमार तांडे की जान जोखिम में पड़ गई। दरअसल शिक्षक संतोष कुमार तांडे जब चौक पर पहुंचे तो चढ़ाव चढ़ रही ट्रक के पीछे थे किंतु चढ़ती ट्रक अचानक पीछे लुढ़कने लगी और ट्रक ऐसी की शिक्षक ने अपनी परवाह ना करते हुए पहले बच्ची को मोटरसाइकिल से दूर फेंका और फिर खुद बचने का प्रयास तो किये। किंतु तब तक ट्रक पीछे उनकी मोटरसाइकिल समेत उन्हें दबा चुकी थी।
ये भी पढ़ें –चार साल की मासूम से दुष्कर्म, पोर्च पर बेहोश पड़ी मिली बच्ची
ट्रक के पिछले पहियों में कुचल चुकी मोटरसाइकिल के बीच शिक्षक संतोष दब कर मरते मरते बचे लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये थी कि अगर वाहन को आगे या पीछे करते तो दोनों स्थिति में शिक्षक को और गंभीर चोट आ सकती थी। ऐसे में कोई समझ नहीं पा रहा था कि क्या करें। छुरा थाना प्रभारी श्री दीपेश सैनी घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी से ट्रक को उठाने का प्रयास किया सीमेंट लदा ट्रक जेसीबी से नहीं उठ पाया और जिसके बाद थाना प्रभारी ने शिक्षक की जान बचाने अपने जवानों को ट्रक से बोरिया उठाकर दूर ले जाने को कहा जवानों ने लगभग 60 बोरियों पीठ पर लादकर खाली की जब ट्रक पीछे से कुछ हल्का हुआ तब जाकर JCB ट्रक को कुछ हिला पाई कुल मिलाकर 40 मिनट तक इस शिक्षक को बचाने रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसके बाद काफी मुश्किल से शिक्षक की जान बच पाई और शिक्षक को किसी तरह निकाला जा सका।
ये भी पढ़ें –बेटी के साथ एक्टिंग कर भावुक हुए अमिताभ ,देखें वीडियो
निकालते ही उसे एंबुलेंस से छुरारा चिकित्सालय जहां समाचार लिखे जाने तक चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे। उक्त शिक्षक संतोष ताडे बीते 3 महीने से अपने वेतन के लिए ऑफिसों के चक्कर काट रहा था उसे लेकर काफी परेशान भी था दरअसल शिक्षक पहले आश्रम अधीक्षक का कार्य संभाल रहा था।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


