पाकिस्तान से लौटी गीता का कौन बनेगा हमसफर, स्वयंवर में आज चुनेंगी वर
पाकिस्तान से लौटी गीता का कौन बनेगा हमसफर, स्वयंवर में आज चुनेंगी वर
भोपाल। पाकिस्तान से भारत आई मूकबधिर गीता की शादी के लिए वर खोजने की प्रक्रिया यानी मध्यप्रदेश के इंदौर में आज गीता स्वयंवर का दूसरा दिन है। स्वयंवर में शामिल होने के लिए देश के अलग अलग हिस्सों से लड़के भी पहुंचे हुए हैं, जिनमें से गीता ने पहले दिन सिर्फ चार लड़कों से मुलाकात की है। इसी कड़ी में आज सात और लड़कों से गीता की मुलाकात कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें- मंदसौर में राहुल के कर्ज माफी वाले बयान के बाद जनआशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे शिवराज

ये भी पढ़ें- सलमान के साथ 10 का दम में नजर आएंगे डांसिंग स्टार डब्बू अंकल
इसके पहले भी गीता ने शादी करने के इच्छुक लड़कों से बातचीत की थी लेकिन तब उसको लड़के पसंद नहीं आए थे। जब गीता ने चारों लड़कों से बातचीत की तो वो काफी खुश दिखी। गीता से शादी करने के इच्छुक लड़कों ने भी गीता से कई सवाल पूछे और शादी के बाद गीता को खुश रखने का वादा भी किया।

गीता को शादी करने को लेकर खुशी तो है लेकिन एक मलाल भी है कि काश शादी से पहले उसको उसके माता पिता मिल जाते तो शादी की खुशी दो गुनी हो जाती। अब सबको इंतजार है गीता किसे अपना वर चुनेंगी और कौन गीता का हमसफर बनेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


