गहलोत ने तीर्थयात्रा मार्ग में आने वाले हिस्सों में खनन रोकने का वादा किया: कांग्रेस नेता

गहलोत ने तीर्थयात्रा मार्ग में आने वाले हिस्सों में खनन रोकने का वादा किया: कांग्रेस नेता

गहलोत ने तीर्थयात्रा मार्ग में आने वाले हिस्सों में खनन रोकने का वादा किया: कांग्रेस नेता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: April 9, 2021 7:38 pm IST

मथुरा (उप्र), नौ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने शुक्रवार को मथुरा में कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके राज्य में पड़ने वाले ”84 कोस ब्रज परिक्रमा” के मार्ग में आने वाले हिस्सों में खनन पर रोक लगाने का वादा किया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि तीर्थयात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले भरतपुर जिले के हिस्सों में खनन पर रोक लगाने के साथ ही गहलोत ने क्षेत्र में आने वाली पहाड़ियों को भी संरक्षित करने पर सहमति जताई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को जयपुर में हुई बैठक के दौरान यह आश्वासन दिए हैं।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में