पंडरी कपड़ा मार्केट इलाके से युवती का अपहरण फिर गैंगरेप की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

पंडरी कपड़ा मार्केट इलाके से युवती का अपहरण फिर गैंगरेप की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

पंडरी कपड़ा मार्केट इलाके से युवती का अपहरण फिर गैंगरेप की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: February 8, 2019 3:09 am IST

रायपुर। राजधानी रायपुर गैंगरेप की वारदात से एक बार फिर सिहर गया है। दो युवकों ने पंडरी इलाके से एक युवती का अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गये।

पढ़ें-भूपेश का पहला बजट, नजर लोकसभा पर, लाख करोड़ के बजट में किसानों-महिलाओं की हो सकती है बल्ले-बल्ले

बताया जा रहा है कि पंडरी कपडा मार्केट में काम करने वाली 19 साल की युवती घर जा रही थी कि पंडरी इलाके में कार से आए दो आरोपी जबरदस्ती उसको कार में डालकर नया रायपुर में सुनसान इलाके में ले गये और शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें- पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में 10 माओवादी ढेर, 11 बंदूक बरामद, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा..देखें वीडियो

आरोपी मौके से युवती का मोबाइल लेकर अकेली युवती को छोडकर फरार हो गये। मामला दबाने का आरोप झेल रही पुलिस ने सड्डू निवासी आरोपी जसवंत पटेल को घटना वाली देर रात को गिरफ्तार कर चोरी छिपे जेल भेज दिया और दुसरा आरोपी माना के रहने वाले अजय गेन को पुलिस ने गुरूवार को देर रात गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस रेप और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


लेखक के बारे में