छत्तीसगढ़ के लिए गुड न्यूज, 6 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, एम्स से किए गए डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ के लिए गुड न्यूज, 6 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, एम्स से किए गए डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ के लिए गुड न्यूज, 6 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, एम्स से किए गए डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: May 10, 2020 8:56 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए आज दूसरे दिन अच्छी खबर सामने आयी है, आज फिर से 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। ये लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। इसके पहले कल भी पांच मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे थे। अब प्रदेश में सिर्फ 10 पॉजिटिव मरीज शेष हैं।

ये भी पढ़ें:IBC24 की खबर का असर, रुद्रकर परिवार को पुणे प्रशासन ने जारी किया पास, आज शाम 4 बजे होंगे रवाना

आज एम्स से डिस्चार्ज किए गए 6 मरीज दुर्ग जिले के हैं, अब प्रदेश में एक्टिव केस 10 बचे हैं। इन मरीजों की दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है, अब इन्हे जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा जो कि इनके घरों में 14 दिनों तक इनकी मॉनीटरिंग करेगा। 

ये भी पढ़ें: अजीत जोगी का मेडिकल बुलेटिन जारी, कोमा में हैं जेसीसीजे प्रमुख,वेंट…

प्रदेश के लिए अच्छी बात यह है कि अभी तक यहां ऐसा कोई भी मरीज नही है जिसकी हालत गंभीर हो, उम्मीद है कि ये लोग भी जल्द ही स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट जाएंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com