कोरोना पर देश के लिए अच्छी खबर! मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़ों में आई बड़ी गिरावट.. देखिए

कोरोना पर देश के लिए अच्छी खबर! मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़ों में आई बड़ी गिरावट.. देखिए

कोरोना पर देश के लिए अच्छी खबर! मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़ों में आई बड़ी गिरावट.. देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 17, 2020 9:38 am IST

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, हालांकि राहत की बात है कि पिछले कुछ हफ्ते में नए केस आने की रफ्तार में गिरावट आई है और एक्टिव मामलों की संख्या 8 लाख के नीचे आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 62 हजार 212 नए मामले सामने आए हैं और 837 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें:अमित जोगी नहीं लड़ पाएंगे मरवाही उपचुनाव, छानबीन समिति ने रद्द किया जाति प्रमाण पत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने शनिवार को बताया, “पिछले 24 घंटे में देशभर में 62212 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 74 लाख 32 हजार 680 हो गई है, वहीं पिछले 24 घंटे में में 837 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1 लाख 12 हजार 998 हो गई।”

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश का चुनावी दंगल, वचन पत्र को लेकर BJP ने …

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, “भारत में पिछले 24 घंटे में 70 हजार 816 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद कोविड-19 (Covid-19) से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 65 लाख 24 हजार 595 हो गई। वहीं देशभर में कोरोना वायरस 7 लाख 95 हजार 87 एक्टिव मरीज मौजूद है, जिनका इलाज चल रहा है।”

ये भी पढ़ें: जहरीली शराब से मजदूरों की मौत मामले में प्रशासन की …

भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं और फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी यहीं मौजूद हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में 1 लाख 90 हजार 192 एक्टिव केस मौजूद हैं। इसके बाद कर्नाटक में 1 लाख 12 हजार 446, केरल में 95101 और तमिलनाडु में 40 हजार 959 एक्टिव केस मौजूद हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com