नेताओं को खाली करना होगा सरकारी आवास, सरकार तैयार कर रही सूची

नेताओं को खाली करना होगा सरकारी आवास, सरकार तैयार कर रही सूची

नेताओं को खाली करना होगा सरकारी आवास, सरकार तैयार कर रही सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: November 15, 2019 3:18 am IST

भोपाल: कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के नेताओं को सरकारी आवास से बेदखल करने का निर्णय लिया है। सरकार ने डोर टू डोर जाकर सरकारी आवास में रहने वाले नेताओं के मकानों का सत्यापन करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि कई नेता फर्जी तरीके से सरकारी आवासों में कब्जा जमाए बैठे हैं। इस कार्य के लिए सीएम कमलनाथ ने कमेटी का गठन किया है। गठन के बाद कमेटी ने नेताओं की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।

Read More: जनपद पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण आबंटन की प्रक्रिया हुई संपन्न, देखें लिस्ट

बताया जा रहा है भाजपा ने पिछले 15 साल में फर्जी तरीके से अपने नेताओं को आवास आवंटित किया है। कई नेताओं के पास दो—दो बंगले हैं। सरकार ने इन्हें जल्द की खाली करवाने का निर्णय लिया है।

Read More: रद्द हो सकती है ‘द रेडिएंट स्कूल’ की मान्यता, प्रबंधन की लापरवाही के चलते DEO ने सरकार से की अनुशंसा

जल्द तैयार होगी सूची
सरकारी आवासों में फर्जी तरीके से रह रहे नेताओं के आवास के सत्यापन के लिए कमलनाथ सरकार ने कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी ने ऐसे नेताओं की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। सूची तैयार होते ही नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Read More: धान खरीदी के मुद्दे को लेकर भाजपा का आज एक दिवसीय आंदोलन, रमन सिंह सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ntIpaD56doY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"