UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- हाथरस पीड़िता की लड़ाई न लड़ सकूं, इसलिए किया गया नजरबंद

UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- हाथरस पीड़िता की लड़ाई न लड़ सकूं, इसलिए किया गया नजरबंद

UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- हाथरस पीड़िता की लड़ाई न लड़ सकूं, इसलिए किया गया नजरबंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: October 3, 2020 10:06 am IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को कहा कि हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता की लड़ाई लड़ने से रोकने के लिये उन्हें घर में नजरबंद किया गया है।

Read More: मंत्री शिव डहरिया का विवादित बयान, बलरामपुर में आदिवासी नबालिग से हुई रेप की घटना को बताया छोटी, देखिए

लल्लू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं अपने घर में नजरबंद हूं, मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है जैसा अपराधी के साथ होता है। ऐसा केवल मुझे हाथरस जाने से रोकने के लिये किया गया है ताकि मैं कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता की लड़ाई न लड़ सकूं।” उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि सरकार कितनी डरी हुई है। क्या पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ना या उसके परिवार से मिलना गलत है?

Read More: पीएम मोदी ने कहा, स्वार्थ की राजनीति करने वाले ही कर रहे कृषि सुधारों का विरोध,ये कानून बिचौलियों-दलालों के तंत्र पर प्रहार

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस देर रात डेढ़ बजे के करीब मेरे घर आई और दरवाजा खटखटाया। मैंने पूछा क्या मामला है तब उन्होंने मुझे हजरतगंज थाने में दर्ज मेरे खिलाफ एक मामले का नोटिस थमा दिया।”

Read More: #IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब मामले में एक और आरोपी ट्विंकल कौर गिल गिरफ्तार, अब तक 11 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

लल्लू ने कहा, ‘‘आज सुबह मैंने देखा कि मेरे दरवाजे पर पुलिसकर्मी खड़े हैं और उन्होंने मुझे सुबह टहलने जाने से रोका और बताया कि मैं नजरबंद हूं। मेरे घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गयी है।” इससे पहले पार्टी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि उप्र कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को उनके राजधानी स्थित घर पर नजरबंद कर दिया गया है और उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: IBC24 की मुहिम का बड़ा असर, DRI ने मंदिर हसौद से जब्त किया 1 करोड़ रुपए का गांजा

उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिये किया गया है ताकि लल्लू पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित हाथरस दौरे में शामिल न होने पायें। उप्र कांग्रेस पार्टी ने एक ट्वीट में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, कई जिलाध्यक्षों व 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद किये जाने का दावा किया।

Read More: राहुल-प्रियंका गांधी को मिली पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति, हाथरस के लिए हुए रवाना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"