हाथरस घटना पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात, कहा- दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए
हाथरस घटना पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात, कहा- दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए
लखनऊ, 30 सितंबर (भाषा) हाथरस में 19 साल की दलित लड़की के साथ हुयी वारदात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिये।
ये भी पढ़ें: शेखर कपूर बनाए गए FTII सोसाइटी के अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टवीट कर कहा ” आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।”
ये भी पढ़ें: नेकदिली के लिए सोनू सूद को मिला संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रतिष्ठित …
हाथरस जिले में गत 14 सितम्बर को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और गला दबाये जाने की घटना की शिकार हुई 19 वर्षीय दलित लड़की ने मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Facebook


