स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा, प्रदेश में संक्रमण की स्थिति चिंताजनक, मास्क नहीं पहनने पर 500 का जुर्माना

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा, प्रदेश में संक्रमण की स्थिति चिंताजनक, मास्क नहीं पहनने पर 500 का जुर्माना

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा, प्रदेश में संक्रमण की स्थिति चिंताजनक, मास्क नहीं पहनने पर 500 का जुर्माना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: March 24, 2021 7:25 am IST

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रेसवार्ता में कहा है कि आने वाला होली का त्योहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जाए, क्योंकि इससे कोरोना के नए केस बढ़ सकते हैं, स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को होली को लेकर अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रेसवार्ता बताया कि कोरोना की जांच के लिए 5 नए जांच लैब शुरू होने जा रहे हैं, साथ ही सिंहदेव ने कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट होना भी संक्रमण बढ़ने का कारण हो सकता है। 

ये भी पढ़ें: कोरोना से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ तीसरे नम्बर पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना संक्रमण का रेट 4.82 प्रतिशत हो गया है, 5-6 जिलों में कोरोना की समीक्षा करेंगे, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, जशपुर में समीक्षा करेंगे, 3 जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है, उन्होंने कहा कि आज रायपुर कोरोना वैक्सीन पहुंचेगी, प्रतिदिन टीकाकरण का टारगेट डेढ़ लाख है, जितने लोगों का टारगेट है उससे कम लोग आ रहे हैं, 28 दिन की जगह 6 से 8 सप्ताह बाद वैक्सीन लगवाएंगे। 

ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनावों में भी फंसा पे…

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 30 प्रतिशत लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने के 24 घंटे के भीतर हुई है, छ्त्तीसगढ़ की स्थिति चिंताजनक है, बाहर आना जाना भी खतरनाक है, अति आवश्यक हो तभी ट्रेवल करें, लॉक डाउन की स्थिति अभी नहीं है। 

ये भी पढ़ें: पूर्व CM रमन​ सिंह असम की जनता को क्या बताएंगे? चुन…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी कर जानकारी दी है कि 24 घंटे में कोरोना से मौत की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि कोरोना से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ तीसरे नम्बर पर है, छग में कोरोना से कल 20 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में अकेले 132, पंजाब में 53 लोगों की मौत हुई है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/h-nNUaOrVGw” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe> 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com