आय से अधिक संपत्ति मामले में अजय चंद्राकर के खिलाफ सुनवाई

आय से अधिक संपत्ति मामले में अजय चंद्राकर के खिलाफ सुनवाई

आय से अधिक संपत्ति मामले में अजय चंद्राकर के खिलाफ सुनवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: August 10, 2017 4:55 am IST

 

छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर के आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट में आज भी बहस जारी रहेगी। इससे पहले बुधवार को शासन की ओर से महाधिवक्ता जुगल किशोर गिल्डा ने बहस पूरी की। उन्होंने इस मामले को बहुत देर से हाईकोर्ट में लाए जाने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि मामला खारिज कर दिए जाने योग्य है। आज याचिकाकर्ता मनजीत कौर बल के वकील इस बहस में अपना जवाब देंगे। मनजीत कौर और एक अन्य ने ये कहते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है कि मंत्री अजय चंद्राकर ने भ्रष्टाचार के जरिए बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है।

 


लेखक के बारे में