सरगुजा संभाग में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, आने वाले तीन दिनों में मौसम फिर होगा खराब, अलर्ट जारी

सरगुजा संभाग में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, आने वाले तीन दिनों में मौसम फिर होगा खराब, अलर्ट जारी

सरगुजा संभाग में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, आने वाले तीन दिनों में मौसम फिर होगा खराब, अलर्ट जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 16, 2019 8:49 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का उथल पुथल लगातार जारी है। शुक्रवार को सरगुजा संभाग के पेंड्रा रोड, अंबिकापुर में तेज बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

पढ़ें- सीएम कमलनाथ ने दी दिग्विजय को चुनौती- ‘किसी ऐसी सीट से चुनाव लड़ें,…

मार्च महीने में अक्सर गर्मी पड़ने लगती थी, पर इस बार हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर से दक्षिण की तरफ बढ़ रहा है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सीधे छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है, जिसके कारण 20 मार्च तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। वहीं राजधानी में तापमान में पहले से गिरावट दर्ज की गई है। राजनांदगांव में सबसे अधिक 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।


लेखक के बारे में