रायपुर शहर पानी-पानी…देखिए तस्वीरों में,कॉलोनी में घुटने से ज्यादा पानी,बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Ads

रायपुर शहर पानी-पानी...देखिए तस्वीरों में,कॉलोनी में घुटने से ज्यादा पानी,बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

  •  
  • Publish Date - August 27, 2018 / 11:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन से लगातार हो रही बारिश ने अब जनजीवन पर असर डालना शुरु कर दिया है। न केवल नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, कुछ रास्ते बंद हो गए हैं, बल्कि शहरों में भी घरों में पानी घुसने की नौबत आ गई है। कई कॉलोनियों में तो लोगों का घर से निकलना मुहाल हो गया है।

उधर कांकेर में महानदी का जलस्तर बढ़ने से कंडेल गांव का मार्ग बंद हो गया है। लेकिन लो जान जोखिम में डाल कर रास्ता पार कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए प्रशासन का अमला भी मौके पर मौजूद नहीं हैं। इधर राजिम की बात करें तो बाढ़ का पानी त्रिवेणी संगम में आ गया है। पानी नेहरू घाट की ओर से गोबरा नवापारा शहर में घुस रहा है। पानी नदी तट से 40 फीट ऊपर सड़क तक आ चुका है

यह भी पढ़ें : मुस्लिम युवक से जैन युवती की शादी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- युवती रहेगी अपने मां-बाप के साथ

वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो शंकरनगर से कचना जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया है। कचना रेल फाटक से पहले घुटने से ऊपर पानी भर गया है। पानी आसपास की बस्तियों में घुस रहा है। हालांकि तेज बारिश और जल भराव की स्थिति से निपटने नगर निगम की पूरी टीम फील्ड पर बताई जा रही है। महपौर प्रमोद दुबे और कमिश्नर रजत बंसल लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। नगर निगम ने सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर जारी किए हैं। लोग मदद के लिए 07712274101 और 07712274102 पर संपर्क कर सकते हैं

इसी तरह अमलीडीह इलाके में भी पानी घरों में घुस रहा है। यहां मयूर विहार कालोनी में पानी घुस गया है। लोग घर से न तो बाहर निकल पा रहे हैं न ही घरों में जा रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों ने नगर निगम से मदद की गुहार लगाई है। हालात को देखते हुए वहां दमकल की गाड़ी पहुंची है।


वेब डेस्क
, IBC24