कोरबा में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, लोगों के घरों में घुसा पानी, नदी नाले उफान पर

कोरबा में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, लोगों के घरों में घुसा पानी, नदी नाले उफान पर

कोरबा में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, लोगों के घरों में घुसा पानी, नदी नाले उफान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: August 6, 2019 7:23 am IST

कोरबा। कोरबा में सुबह से जारी भारी बारिस ने जनता और प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है।  भारी बारिश का कहर इस तरह है कि बालको आज़ादनगर-परसा भाँटा में सभी जगह पानी भर गया है। जानकारी के अनुसार इलाके में पानी भरने से 2 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैंं। राहत कार्य के लिए कलेक्टर के निर्देश पर ज़िला प्रशासन की टीम पहुंच गई है। बालको के कैलाश नगर में लोगों के घर में पानी घुसने से आम जन जीवन प्रभावित हुआ है।

read more : अधीर रंजन पर बरसे शाह, जब कहा 1948 से यूएन देख रहा है कश्मीर मुद्दा.. देखिए

जानकारी​ मिलने तक आज़ाद नगर में लोगों को सुरक्षित जगह लाया जा रहा है। वहीं खाने पीने की व्यवस्था में टीम जुटी है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद है। और राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम भी मौक़े पर तैनात है। इसके साथ ही नदी और नहर में 22411 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

read more : हाईकोर्ट का अहम फैसला, बीईओ और सीईओ से वसूल कर मृतक शिक्षक की पत्नी को किया जाए 8 साल का पेमेंट भुगतान

बता दें कि हसदेव नदी में उफान के चलते दर्री डेम के 4 गेट खोले गए है। निचली बस्तियों में इसके लिए मुनादी की गई है, जहां मूसलाधार बारिश के कारण पानी भर गया है। बेलगरी नाला भी उफान पर है। बाढ़ की आशंका से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सचेत किया गया है। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने राहत और बचाव के दिए निर्देश जारी किए हैं।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/SWV8gWKGYPE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com