जागी उम्मीद, शुरू हो सकता है 44 सालों से बंद ऊर्वरक कारखाना
जागी उम्मीद, शुरू हो सकता है 44 सालों से बंद ऊर्वरक कारखाना
केंद्रीय राज्य मंत्री मनसुख एल मंडाविया के दौरे के साथ ही कोरबा के 44 सालों से बंद ऊर्वरक कारखाने के फिर से शुरू होने की उम्मीद जग गई है। मंडाविया ने कारखाने का निरीक्षण करने के बाद एक एक्सपर्ट टीम का गठन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंडाविया ने कोरबा से 12 सीटर विमान सेवा शुरू करने पर भी जोर दिया। वहीं पाटीदारों के विरोध पर मंडाविया ने कहा, कि पाटीदार अपने आप को ओबीसी वर्ग में शामिल होने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने जो निर्णय लिया है, वो सही है और इस विरोध का कोई भी असर गुजरात चुनाव में नहीं दिखेगा।

Facebook


