महिला की कथित हत्या के मामले में पति एवं जेठ गिरफतार

Ads

महिला की कथित हत्या के मामले में पति एवं जेठ गिरफतार

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 09:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

बलिया (उप्र) पांच मई (भाषा) जिले में बैरिया थानाक्षेत्र के दया छपरा गांव में 23 वर्षीया विवाहिता की कथित रूप से जहर देकर एवं गला घोंटकर हत्या करने के मामले में उसके पति समेत चार व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस ने पति एवं जेठ को गिरफ्तार कर लिया है ।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बुधवार को बताया कि रेवती थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के श्रद्धा लाल वर्मा की शिकायत पर मंगलवार को बैरिया थाने में रिपुंजय वर्मा , उनके बड़े भाई मृत्युंजय , भाभी प्रियंका एवं माँ तपेश्वरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।

उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि श्रद्धा लाल बेटी प्रतिभा (23) का विवाह बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गांव के रहने वाले रिपुंजय वर्मा से हुआ। पुलिस के अनुसार श्रद्धा लाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिये उसके ससुराल वाले कथित रूप से प्रताड़ित करते थे तथा मंगलवार दोपहर उसकी बेटी को जहर देकर उसका गला घोंट दिया गया है ।

यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रिपुंजय वर्मा एवं उसके बड़े भाई मृत्युंजय को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी ।

भाषा सं जफर

मनीषा राजकुमार

राजकुमार