बिजनौर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

बिजनौर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

बिजनौर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 30, 2020 7:51 pm IST

बिजनौर, 30 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार शुक्रवार देर शाम नगीना देहात थानाक्षेत्र के ग्राम लालवाला में अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर मोटरसाइकिल सवार सुरेश (50) और उसकी पत्नी लता(48) की मौके पर मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार सुरेश इसी थाना क्षेत्र के साबूवाला गांव के रहने वाले थे।

भाषा राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में