कोरोना को भगाना है तो घर ही सबसे सुरक्षित ठिकाना है- वक्फ बोर्ड अध्यक्ष, सलाम रिजवी

कोरोना को भगाना है तो घर ही सबसे सुरक्षित ठिकाना है- वक्फ बोर्ड अध्यक्ष, सलाम रिजवी

कोरोना को भगाना है तो घर ही सबसे सुरक्षित ठिकाना है- वक्फ बोर्ड अध्यक्ष, सलाम रिजवी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: March 30, 2020 12:52 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य है। देश एवं प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है “कोरोना को भगाना है तो हमारा घर ही सुरक्षित ठिकाना हैं” का पालन करें।

पढ़ें- राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पहल, हीरो मोटोकार्प लिमिटेड ने कोरबा पुलिस को उपलब्ध कराई 25 बाइक…

रिजवी ने इस बात की विशेष अपील की है कि अपने परिवार, मोहल्ले के साथ ही आस-पास कोई व्यक्ति किसी अन्य देश या प्रदेश से आया है और इसकी जानकारी शासन को नहीं दे रहा है तो उसकी जानकारी जल्द से जल्द शासन-प्रशासन को दी जाए, ताकि आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

पढ़ें- नगरीय क्षेत्रों में लाॅकडाउन का कड़ाई से हो पालन, सीएम बघेल ने सभी म…

रिजवी ने कहा है कि अन्य जिलों एवं प्रदेश से काम से आए हुए लोगों को लॉकडाउन होने के कारण राशन की जरूरत होने पर जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रुम या राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते है, ताकि उचित व्यवस्था की जा सके।


लेखक के बारे में