आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से 103 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 14,429 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से 103 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 14,429 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से 103 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 14,429 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: May 28, 2021 12:34 pm IST

अमरावती, 28 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,429 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,57,986 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 से 20,746 लोग स्वस्थ हुए। अब तक 14,66,990 लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार 24 घंटों में संक्रमण से 103 मरीजों की मौत हुई। महामारी से आंध्र प्रदेश में अब तक 10,634 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में राज्य में 1,80,362 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में