महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,984 नये मरीज सामने आए, 15,069 ने बीमारी को दी मात

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,984 नये मरीज सामने आए, 15,069 ने बीमारी को दी मात

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,984 नये मरीज सामने आए, 15,069 ने बीमारी को दी मात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 19, 2020 4:11 pm IST

मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को 5,984 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जो कई हफ्तों में सबसे कम है। इन्हें मिलाकर राज्य में अबतक सामने आए कोविड-19 मरीजों की संख्या 16,01,365 हो गई है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में 125 और लोगों की जान संक्रमण की वजह से गई है जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 42,240 लोगों की मौत इस महमारी में हो चुकी है।

वहीं, एक दिन में महाराष्ट्र में 15,069 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में अबतक 13,84,879 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 1,73,759 उपचाराधीन हैं।

अधिकारी के मुताबिक राज्य में अबतक 81,85,775 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में