महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राम कदम ने वेब सीरीज ‘तांडव’ के बहिष्कार का अनुरोध किया

Ads

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राम कदम ने वेब सीरीज 'तांडव' के बहिष्कार का अनुरोध किया

  •  
  • Publish Date - January 18, 2021 / 12:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

मुंबई, 18 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राम कदम ने सोमवार को लोगों से कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने वाली नयी वेब सीरीज ”तांडव” के बहिष्कार का अनुरोध किया।

राजनीति पर आधारित यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जा रही है।

कदम ने ट्वीट किया कि करीब 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अमेजन ने माफी नहीं मांगी है।

उन्होंने कहा, ”ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाकर या उन्हें निशाना बनाकर वे गर्व महसूस करते हैं या फिर उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है।”

कदम ने कहा, ‘‘मैं सभी हिंदुओं से अमेजन के उत्पादों का बहिष्कार करने का अनुरोध करता हूं।’’

सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, गौहर खान और कृतिका कामरा अभिनीत ‘तांडव’ का शुक्रवार को प्रसारण शुरू हुआ है।

भाषा

जोहेब माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार