नगरनार गोलीकांड मामले में भाजपा विधायक के भांजे सहित 6 पर मामला दर्ज
नगरनार गोलीकांड मामले में भाजपा विधायक के भांजे सहित 6 पर मामला दर्ज
नगरनार गोलीकांड मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक संतोष बाफना के भांजे सहित 6 अन्य लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है, जिसमें भाजपा के नेता शैलेंद्र भदौरिया, मनीष पारेख, बसंत सिंह सहित अन्य आरोपी हैं, भाजपा के नेताओं के खिलाफ एफआईआर हरविंदर नामक युवक की शिकायत पर लिखी गई है, दरअसल इस मामले में एक गुट की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने काउंटर एफआईआर मामला में दर्ज किया, इसमें बसंत सिंह वह युवक है, जिसे गोली लगी और गोली लगने की वजह से घायल है, पुलिस का कहना है, कि इन सभी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
गौरतलब है, कि 11 मई को नगरनार के खुटपदर में मारपीट के बाद हुई गोलीबारी में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोट आई थी, इस मामले में पुलिस ने कुछ फरार आरोपियों के खिलाफ 5000 तक इनाम घोषित किए हैं, दरअसल दोनों ही गुट इलाके में परिवहन का कारोबार करना चाह रहे थे और नगरनार में चल रहे परिवहन को लेकर इनके बीच में विवाद की स्थिति बनी।

Facebook


