इन दो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने की रिपोलिंग की मांग, कमलनाथ ने कहा- ‘कल साफ हो जाएगा चुनाव आयोग कितना स्वतंत्र’

इन दो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने की रिपोलिंग की मांग, कमलनाथ ने कहा- 'कल साफ हो जाएगा चुनाव आयोग कितना स्वतंत्र'

इन दो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने की रिपोलिंग की मांग, कमलनाथ ने कहा- ‘कल साफ हो जाएगा चुनाव आयोग कितना स्वतंत्र’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 3, 2020 3:34 pm IST

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सुमावली और मेहगांव की रिपोलिंग की मांग हमने की है, हमें पहले से अंदेशा था कि वहां वोटिंग प्रभावित होगी, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कितना स्वतंत्र है कल साफ हो जायेगा।

ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार ने बिहार को लूटा, वादे पूरे नही किये, जनता देगी जवा…

कमलनाथ ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि MP के मतदाताओं ने ऐसा फैसला किया है जिससे MP का भविष्य सुरक्षित रहेगा। 10 को नतीजे के बाद प्रदेश की जनता दीवाली मनाएगी, ये दीवाली MP के मतदाताओं की होगी।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण : 94 सीटों पर शाम पांच बजे तक 51….

कमलनाथ ने कहा कि यह चुनाव जनता का चुनाव था, जनता ने खुद इसे लड़ा। 10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय है। लोकतंत्र व संविधान के हत्यारों को जवाब मिलना तय है, यह चुनाव निश्चित ही प्रदेश की दशा-दिशा तय करेगा। कमलनाथ ने कहा कि इसका परिणाम देश भर में एक संदेश के रूप में होगा और सच्चाई की हर हाल में जीत होगी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com