उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक ने खुद को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक ने खुद को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक ने खुद को मारी गोली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: June 28, 2021 1:26 pm IST

मुजफ्फरनगर, 28 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना गांधीनगर क्षेत्र में हुई और शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि एक अन्य घटना में अलीपुर गांव में एक नाले में 27 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस ने कहा कि शव पर गोलियों के निशान थे।

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिवार वालों ने बताया कि व्यक्ति खेत में गया था लेकिन वापस नहीं आया और बाद में उसका शव नाले में मिला।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में