रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में भारतीय वायुसेना का विमान कोरोना जांच के लिए मेडिकल सामग्री लेकर एयरपोर्ट पहुंच गया है। विमान में टेस्टिंग किट और दूसरे चिकित्सा सामग्री भी हैं। राज्य में यह छठी बार है जब मेडिकल किट और दूसरे उपकरण लेकर विमान रायपुर पहुंचा हैं।
पढ़ें- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे प्रदेशवासियों को करेंगे संबोधित, लॉकडाउन के संबंध में कर सकते…
बता दें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को एक बयान जारी किया था जिसमें टेस्टिंग किट जल्द छत्तीसगढ़ पहुंचने की बात की थी।
पढ़ें- सीएम बघेल ने स्वेच्छा से किए गए सहयोग के लिए सभी अधिकारियों और कर्म…
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में रैपिड टेस्टिंग किट का बड़ा लॉट एक सप्ताह के अंदर पहुंच जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने रैपिड टेस्टिंग किट के टेंडर में गड़बड़ी करने वाली कंपनियों को ब्लैक लिस्ट कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें- चिंतलनार मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, बंदूक, ग्रेनेड के स…
रैपिड टेस्टिंग किट से सामान्य लोगों की रेंडम जांच की जा सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत बताई है।