Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए कौन-सी दो मांगें अभी भी अधूरी है

Ads

Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए कौन-सी दो मांगें अभी भी अधूरी हैं

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 03:46 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 04:32 PM IST

Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए कौन-सी दो मांगें अभी भी अधूरी हैं /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से इस्तीफा दिया
  • अभिजीत दीपके ने कहा, "झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए
  • कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे आंदोलन की जीत बताया, लेकिन दो मांगें अभी भी लंबित बताईं

नई दिल्ली। Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक मामले में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) की बड़ी जीत मानी जा रही है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी।

वही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके का रिएक्शन सामने आया है। अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए। दीपके मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। लेकिन शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। कहते थे कब तक बैठोगे। 36 दिन हर दिन मुझसे सवाल पूछा जाता था कि इस्तीफा नहीं होगा। लेकिन सरकार झुक गई। इस खबर के बाद से विरोध प्रदर्शन स्थल पर खुशी और जश्न का माहौल है।

 

जंतर-मंतर पर खुशी से झूम उठे अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘लोकतंत्र की जीत हुई’ हैं।

 

Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि उनकी दो मांगे अभी भी अधूरी है।

1. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए ✅
2. आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये – पेंडिंग
3. विरोध प्रदर्शन करने वाले किसी भी छात्र के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं – पेंडिंग

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। लेटर में लिखा है, “…यह पक्का करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में जो हालात हैं, उनसे देश विरोधी तत्वों को फायदा न हो, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें और अपनी पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान दें, मैंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेज दिया है…”

 

 

ये भी पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा क्यों दिया?

रिपोर्ट के अनुसार, नीट पेपर लीक विवाद के बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया।

अभिजीत दीपके ने इस्तीफे पर क्या कहा?

उन्होंने कहा, "झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए" और इसे आंदोलन की जीत बताया।

कॉकरोच जनता पार्टी की कौन-कौन सी मांगें थीं?

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सहायता और आंदोलनकारी छात्रों पर कोई कार्रवाई न करने की मांग शामिल थी।

क्या कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन समाप्त कर दिया है?

पार्टी का कहना है कि दो मांगें अभी भी लंबित हैं, इसलिए आंदोलन जारी रहेगा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर क्या हुआ?

प्रदर्शनकारियों ने खुशी जताई और इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए जश्न मनाया।