इंदौर एयरपोर्ट पर सवा करोड़ का सोना जब्त, एयरपोर्ट से फरार हुआ आरोपी
इंदौर एयरपोर्ट पर सवा करोड़ का सोना जब्त, एयरपोर्ट से फरार हुआ आरोपी
इंदौर। इंदौर के एयरपोर्ट पर आयकर विभाग की टीम ने तीन किलो सोना बरामद किया है। जब्त गोल्ड के बिस्किट्स की अनुमानित कीमत सवा करोड़ रुपए आंकी जा रही है। 3 किलो गोल्ड के बिस्किट का पार्सल इंदौर एयरपोर्ट पहंचने की भनक जैसे ही IT की टीम पड़ी, टीम ने बिना देरी किए एयरपोर्ट पहुंचकर पार्सल लेने वाले पर निगाहे जमाए रखी थी।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी दुर्ग से भिलाई तक करेंगे रोड शो फिर रायपुर तक बाइक रैली
लेकिन शातिर पार्सल लेने से पहले ही आईटी की टीम को चकमा देकर एयरपोर्ट से फरार होने में कामयाब रहा। गोल्ड से भरा बैग आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है। गोल्ड फ्लाइट के जरिए इंदौर लाया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने फरार युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


