ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें, मास्क को जीवन के लिए अनिवार्य समझें- संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की लोगों से अपील

ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें, मास्क को जीवन के लिए अनिवार्य समझें- संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की लोगों से अपील

ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें, मास्क को जीवन के लिए अनिवार्य समझें- संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की लोगों से अपील
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: April 10, 2021 8:41 am IST

रायपुर 10 अप्रैल 2021। विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि जिस प्रकार से कोरोना के प्रकरणों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसकी रोकथाम और चैन को तोड़ने के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा 9 अप्रैल की शाम से 19 अप्रैल की सुबह तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। हम सबको लॉकडाउन का मिलकर पालन करना है और पालन करवाना भी है।

read more: Raipur Lock : लॉकडाउन में मछली पकड़ने तालाब में उमड़ी लोगों की भीड़, नियमों की उड़ी धज्जियां, देख…

उपाध्याय ने बताया कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्टिंग से लेकर वैक्सीन लगाने का काम लगातार किया जा रहा है। सभी सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, राजनीतिक दल के लोग इस में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं कि कैसे हम अपने प्रदेश के लोगों को इस महामारी से छुटकारा दिलाएं, इसके लिए जी- तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं ।

विकास उपाध्याय ने इस कठिन समय में रात-दिन काम करने वाले चिकित्सा कर्मियों, अधिकारी- कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस लॉकडाउन को भी सफल बनाएं । कोरोना के चैन को तोड़े, इस चैन को तोड़ने में मदद करें। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से निवेदन किया है कि ज्यादा ज्यादा वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें । वैक्सीन लगाने से खतरा है जैसे, भ्रम की स्थिति को दूर करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने से जान बचाने की स्थिति संभव हो पाती है।

read more: रायपुर : रेमडेसिविर दवा की भारी किल्लत, कल से अब तक एक भी खेप की नह…

उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा मास्क को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाएं । उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन मास्क लगाकर ही कोई काम करें। सेनीटाइज का उपयोग करते रहें, बार-बार हाथ धोते रहें। जिससे हम अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित एवं स्वस्थ रख सकते हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com