इंडियन अकादमी ऑफ न्यूरोलॉजी का अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन 27 सितंबर से

इंडियन अकादमी ऑफ न्यूरोलॉजी का अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन 27 सितंबर से

इंडियन अकादमी ऑफ न्यूरोलॉजी का अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन 27 सितंबर से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: September 25, 2018 12:21 pm IST

रायपुर। इंडियन अकादमी ऑफ न्यूरोलॉजी का अंतर राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में 27 सितंबर से आयोजित होने वाला है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित यह सेमिनार 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें पूरे भारत के अलावा यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, मस्कट, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, श्रीलंका के 1500 से ज्यादा न्यूरोलॉजिस्ट शामिल होंगे।

4 दिन तक चलने वाले इस सेमिनार में न्यूरोलॉजी विषय पर 100 से ज्यादा रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे। साथ ही न्यूरोलॉजी विषय पर मिर्गी, स्ट्रोक, मंदबुद्धि जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। सेमीनार में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत भी पहुंचेंगे। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी शिवानी दीदी भी शामिल होंगी। जहां वे लगातार बढ़ रहे तनाव और उसके निदान पर डॉक्टरों को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट में अंतागढ़ उपचुनाव केस की सुनवाई पूरी,फैसला सुरक्षित,फोर लेन निर्माण पर भी हुई सुनवाई

एक सेशन मेडिटेशन का भी होगा। जिसके माध्यम से न्यूरो संबंधी बीमारियों पर काबू रखने की कला सिखाई जाएगी। 26 सितंबर को बोटाक्स पॉइजन के न्यूरोलाजी में प्रयोग के संबंध में एक कार्यशाला तथा 30 सितंबर को मरीन ड्राइव से 6 बजे मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में