लोहा फैक्टरी में विस्फोट, पांच मजदूर झुलसे

Ads

लोहा फैक्टरी में विस्फोट, पांच मजदूर झुलसे

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 06:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

हाथरस (उप्र), 20 नवम्बर (भाषा) जिले के गांव जाऊ के समीप एक लोहे के फैक्टरी में विस्फोट होने से पांच मजदूर झुलस गए।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे फैक्टरी के मैनेजर ने घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा है ।

बृहस्पतिवार को लोहा फैक्टरी श्री महाकाल कॉनकास्ट प्राइवेट लिमिटेड इनायतपुर में भट्टी में विस्फोट हुआ था।

सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चौकी प्रभारी सत्यभान सिंह थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह के साथ फैक्टरी में पहुंच गए। कुछ देर में फैक्टरी के मैनेजर भी मौके पर पहुंच गए।

थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नगला रति स्थित एक फैक्टरी में हुए हादसे में पांच मजदूरों के झुलसने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि घायलों को फैक्टरी संचालक मुदित गर्ग ने अलीगढ़ के अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। फैक्टरी में अनियमितता की जांच कराई जा रही है।अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जफर मानसी नरेश

नरेश