खमारडीह की 37 एकड़ शासकीय ज़मीन में कब्जे का मामला, परिवारों को नोटिस

खमारडीह की 37 एकड़ शासकीय ज़मीन में कब्जे का मामला, परिवारों को नोटिस

खमारडीह की 37 एकड़ शासकीय ज़मीन में कब्जे का मामला, परिवारों को नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: August 17, 2017 4:45 am IST

रायपुर: शंकर नगर खमारडीह की 37 एकड़ शासकीय जमीन में अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर से गर्मा गया है। जिला प्रशासन ने वहां रहे वाले परिवारों को 16 अगस्त तक जमीन के दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 12 जुलाई से जारी नोटिस निवासियों को 14 अगस्त को दिया गया।नोटिस मिलने से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया है। नोटिस मिलने से घबराए लोग बुधवार को कलेक्टर के पास गुहार लगाने पहुँचे ।

लेकिन कलेक्टर के नहीं मिलने से उन्हें मायूस लौटना पडा. बता दे कि रायपुर के एक शख्स की याचिका में कोर्ट ने जिला प्रशासन को 6 माह के भीतर सरकारी जमीन से कब्जा खाली कराने के आदेश दिए थे. लेकिन अब भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है । आलम ये है कि नगर जिस जमीन पर वृक्षारोपण के लिए आरक्षित जमीन का बोर्ड लगा है. उस पर रसूखदारों ने बाउंड्री वाल बना कर कब्जा कर रखा है । इसके अलावा आजादी के समय स्थापित जयस्तंभ चौक के सामने ही 5 हज़ार से ज्यादा जमीन पर जनप्रतिनिधि और बिल्डर ने कब्जा कर रखा है । वहीं राजस्व अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं.


लेखक के बारे में