राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भोपाल दौरा, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भोपाल दौरा, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम
भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दोपहर 2 बजे मध्यप्रदेश प्रवास पर भोपाल आएंगे। वे यहां तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। अगले दिन 11 नवंबर को जबलपुर होते हुए अमरकंटक पहुंचेंगे।
दिल्ली को सांस लेने में मदद करेगा इवन-आॅड, 13 नवंबर से होगा लागू
वहां नर्मदा मंदिर दर्शन के अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति भोपाल के लाल परेड मैदान में सद्गुरु कबीर महोत्सव कार्यक्रम में सबसे पहले हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के प्रथम प्रदेश आगमन की तैयारियों की मुख्यमंत्री निवास में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह व @DGP_MP श्री आर.के. शुक्ला व अन्य के साथ समीक्षा की।
Click – https://t.co/MmJM5KwDqJ pic.twitter.com/sDZUI5e94F— Jansampark MP (@JansamparkMP) November 8, 2017
इसके बाद जीटीबी कॉम्प्लेक्स तात्याटोपे नगर में रानी झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राष्ट्रीय विज्ञान, गणित तथा पर्यावरण प्रदर्शनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Facebook


