आपत्तिजनक ऑडियो वायरल, प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य निलंबित, 2 और वकीलों पर भी कार्रवाई

Ads

आपत्तिजनक ऑडियो वायरल, प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य निलंबित, 2 और वकीलों पर भी कार्रवाई

  •  
  • Publish Date - June 17, 2018 / 03:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

जबलपुर। आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के मामले में मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष भूप नारायण सिंह की सनद निलंबित कर दी गई है। यह कार्रवाई स्टेट बार काउंसिल ने की है। भूप नारायण बार काउंसिल में गुना से निर्वाचित सदस्य हैं।

बार काउंसिल के खिलाफ बोलते हुए उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। ऑडियो वायरल करने के आरोप में दो वकीलों पर भी कार्रवाई की गई है। अधिवक्ता रामप्रसाद सूर्यवंशी और वरुण कुमार सूद की भी सनद निलंबित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : फर्जीवाड़ा का आरोपी ट्रेजर आईलैंड मॉल का डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार

बता दें कि भूप नारायण सिंह पर आरोप है कि उन्होंने देवास अधिवक्ता संघ अध्यक्ष से साथ बातचीत करने के दौरान एक वर्ग विशेष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके साथ ही स्टेट बार काउंसिल के वर्ग विशेष के सदस्यों को भी अश्लील गालियां देते हुए समाज के लोगों को गालियां दी। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद बार काउंसिल ने ये कार्रवाई की है।

वेब डेस्क, IBC24