Vivek Tankha On Jitu Patwari Brother : जीतू पटवारी के भाई को हिरासत में लेने के बाद बढ़ा सियासी बवाल! कांग्रेस सांसद ने DGP को चिट्ठी लिख उठाए बड़े सवाल

Ads

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद मामला सियासी रंग पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने DGP को पत्र लिखकर कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 06:36 PM IST

Vivek Tankha On Jitu Patwari Brother : Image Credit : X

HIGHLIGHTS
  • जीतू पटवारी के भाई की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध।
  • विवेक तन्खा ने DGP को लिखी चिट्ठी।
  • ड्रग्स पैडलर्स से पूछताछ के बाद हुई पुलिस कार्रवाई।

जबलपुर :Vivek Tankha On Jitu Patwari Brother :  मध्य प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई को पुलिस ने आज अपनी हिरासत में लिया है। इस मामले में कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा का बयान सामने आया है। विवेक तन्खा ने X पर पोस्ट कर जीतू पटवारी के भाई को हिरासत में लेने पर विरोध जताया है।

विवेक तन्खा ने MP के DGP को लिखा

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की सूचना मिली कि नाना पटववरी की गिरफ़्तारी परिवार को बिना जानकारी दिए बिना हुई है। विवेक तन्खा ने MP के DGP को लिखा की ऐसी परिपाटी न बनाएं जो भविष्य में तकलीफ़देह बने।

क्यों हुई गिरफ्तरी ?

Nana Patwari Arrested Drugs Peddler Interrogation आपकों बता दें की पुलिस प्रशासन द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई के तहत कांग्रेस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को कस्टडी में लिया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इस बात को सही बताया है कि उन्हें पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है। आपकों बता दें की नाना पटवारी की गिरफ़्तारी ड्रग्स पेडलर्स से पूछताछ में नाना पटवारी का नाम आने के बाद हुई है। पुलिस ने बुधवार देर रात दो ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में नाना पटवारी को पहचानने की बात स्वीकार की थी जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए नाना पटवारी को हिरासत में लिया है।

इन्हें भी पढ़ें: