महिला बाक्सर से बलात्कार करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार

महिला बाक्सर से बलात्कार करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार

महिला बाक्सर से बलात्कार करने वाला आरोपी जवान  गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 21, 2018 11:07 am IST

भिलाई में महिला बाक्सर से बलात्कार करने वाला आरोपी सीआरपीएफ़  जवान आज  गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जवान डी श्रीनू ने बाक्सर महिला खिलाडी को पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट की ट्रेनिग देने के नाम पर झांसा देकर पहले भरोसा जीता। और फिर धोखे से उसे अपने दोस्त के घर ले जाकर जबरदस्ती उसकी अस्मत लूट ली।

ये भी पढ़े – अब छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश मिलकर रोकेंगे नक्सल गतिविधियाँ को

पूरा मामला भिलाई अंतर्गत सेक्टर 1 का है, आरोपी जवान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल श्रीनगर में पदस्थ है. और छुट्टी मनाने  भिलाई खुर्सीपार घर आया था। जिस बॉक्सर लड़की का जवान ने बलात्कार किया उन दोनों की पहचान किसी सहेली के मध्य ही हुई थी।घटना के दिन 16 मार्च को पीडि़ता आईटीआई खुर्सीपार के स्टेडियम में फिजिकल प्रैक्टिस कर रही थी। तभी आरोपी जवान बाइक से वहां पहुंचा और ये कहकर सेक्टर-7 ले गया कि तुम्हारी सहेली ने बुलाया है। 

ये भी पढ़े – 28 हजार से अधिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में भी बंटेगा मध्यान्ह भोजन

पीडिता उसके साथ बाइक पर बैठ कर चली गयी । जिसके बाद आरोपी ने पीडिता की सहेली  के घर न ले जाकर अपने दोस्त के घर सेक्टर १ ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया जिसके बाद देर रात आरोपी ने पीडिता को उसके घर के पास बदहवास हालात में छोड़कर फरार हो गया पीडिता ने आरोपी के खिलाफ अपने परिवार के साथ दुसरे दिन भट्ठी थाना जाकर  शिकायत दर्ज कराइ थी जिसके बाद पुलिस आरोपी जवान की पतासाजी में जुट गई थी.

 

 

वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में