जेईई एडवांस में सार्थक अग्रवाल मध्यप्रदेश के टॉपर

जेईई एडवांस में सार्थक अग्रवाल मध्यप्रदेश के टॉपर

जेईई एडवांस में सार्थक अग्रवाल मध्यप्रदेश के टॉपर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: June 10, 2018 10:36 am IST

ग्वालियर। जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी हो गया है। दतिया के सार्थक अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक में 66वीं रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश में टॉप किया है। पंचकुला के प्रणव गोयल ने देश में टॉप किया है। उन्हें 360 में से 337 अंक मिले हैं।

जेईई के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देखा जा सकता है। टॉपर्स रैंक लिस्ट में प्रणव गोयल पंचकुला, साहिल जैन  कोटा, कलश गुप्ता नई दिल्ली, मीनल परख कोटा, मवूरी सिवा कृष्णा मनोहर विजयवाड़ा, आयुष कदम कोटा, जटोथ शिवा तरुण हैदराबाद, मनन गोयल पटियाला, वीरेंद्र कुमार जेहनाबाद और वैशाली से रौशन कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : महिला एशिया कप, भारत को हराकर बांग्लादेश पहली बार बना चैम्पियन

इस साल 1,60,716 छात्र-छात्राओं में से लगभग 70,000 अभ्यर्थियों ने जेईई मेन में क्वालीफाई करने के बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।

जेईई रिजल्ट के बाद 15 जून से कॉलेजों में सीट चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट के सफल परीक्षार्थी 18 जून के बाद कॉलेज चुन पाएंगे। देश भर में सीट अलॉट करने वाली ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी पहला अलॉटमेंट 27 जून को करेगी। इसके पहले सीट की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में