छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर होगी झीरम कांड की जांच-कवासी लखमा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर होगी झीरम कांड की जांच-कवासी लखमा
कोरिया -हसदेव नदी के उदगम स्थल सोनहत नाम की जगह से कोरिया जिले की जनयात्रा का आगाज हुआ है जिसमे आज कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए है। इस यात्रा में मुख्य रूप से शामिल हुए हैं पी एल पुनिया टी एस सिंहदेव व् उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा।
आपको बता दें की ये सभी नेता कोरिया जिले में चरणदास महंत द्वारा बनाये गए मंदिर से हसदैब जनयात्रा यात्रा की शुरुआत करेंगे और बैकुंठपुर में आज देर शाम एक आम सभा के बाद इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे बताया जा रहा है कि सभी बड़े नेता इस कार्यक्रम के बाद लौट जायेंगे लेकिन चरणदास महंत पुरे सात दिन इस यात्रा को अपने छेत्र में पूरा करेंगे।
ये भी पढ़े –देश में लगातार चल रहे प्राकृतिक आपदा पर राज्य सरकार दे मुआवजा: अजीत जोगी
इस यात्रा के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी झीरम कांड की जांच शुरू होगी ये तय बात है। उन्होंने आगे कहा कि ये हमारे प्रदेश के लिए बड़े दुःख की बात है कि छग के आदिवासी दूसरे प्रदेश में बर्तन धो रहे इसका ही परिणाम है कि अब हमारे प्रदेश में आदिवासियों की संख्या कम हो गयी है। उन्होंने आगे सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में ‘फर्जी मुठभेड़ करवा कर जबरिया लोगों को जेल में डाला जा रहा.इन निर्दोषो को जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी जल्द रिहा किया जायेगा।
वेब टीम IBC24

Facebook


