झारखण्ड के मुख्यमंत्री कल छत्तीसगढ़ में साहू समाज के सम्मेलन में भी होंगे शामिल

झारखण्ड के मुख्यमंत्री कल छत्तीसगढ़ में साहू समाज के सम्मेलन में भी होंगे शामिल

झारखण्ड के मुख्यमंत्री कल छत्तीसगढ़ में साहू समाज के सम्मेलन में भी होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 30, 2017 11:46 am IST

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास कल अपने पैतृक गांव बोईरडीह में साहू समाज के कार्यक्रम में शरीक होंगे  इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उनके साथ साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

डॉ. रमन सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजधानी रायपुर से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.40 बजे बोईरडीह पहुंचेंगे और वहां झारखण्ड के मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके परिवार के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।उसके बाद  डॉ. रमन सिंह अपने  हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.55 बजे जयंती स्टेडियम भिलाई नगर पहुंचेंगे और वहां श्री सद्गुरू कबीर धर्मदास साहब वंशावली पंचशताब्दी महोत्सव में शामिल होंगे। 


लेखक के बारे में